फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Those who disturbed the panchayat elections will go to jail: ADG

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल: एडीजी

Sat, 26 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Those who disturbed the panchayat elections will go to jail: ADG
पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक करते एडीजी। - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। एडीजी एनएन साबत कहा कि पंचायत चुनावों में गड़बड़ी रोकने के लिए अभी से योजना तैयार कर ली जाए। भूमाफिया को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटनाओं के खुलासों व विवेचनाओं में तेजी लाएं। यूपी 112 के रिस्पांस टाइम को और अच्छा करने के प्रयास किए जाएं।
एडीजी शनिवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। उन्होंने एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी वीके पांडेय व सर्किल के सभी सीओ के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा बैठक की। कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव को निष्पक्ष कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। गड़बड़ी करने वाले को जेल का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने कोरोना को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 20 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने की बात कही। एडीजी ने पुलिस विभाग की सभी शाखाआें में तैनात प्रभारियों के काम की भी समीक्षा की। पूर्व में हुई घटनाओं के खुलासे व विवेचनाओं की सर्किल के सभी सीओ से जानकारी ली। बीघापुर में युवक व युवती व सदर कोतवाली के दही चौकी में दो युवतियों के शव मिलने के मामले में खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

पार्क और रीडिंग रूम का लोकार्पण
उन्नाव। पुलिस लाइन सभागार में बैठक से पहले एडीजी एसएन साबत व उनकी पत्नी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता मिश्र साबत ने पुलिस लाइन परिसर में ग्रीन हाउस पार्क व रीडिंग रूम का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला आरक्षी दीक्षा शुक्ला और रीतू दुबे ने सरस्वती वंदना के साथ की। कार्यक्रम संयोजक और वामा सारथी की जिलाध्यक्ष काम्या कुलकर्णी ने मुख्य अतिथि को बुके और पौधा भेंट कर स्वागत किया। छात्रा अनमोल सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण देने के साथ देशभक्ति गीत सुनाया। महिला थाना एसओ इंद्रपाल सिंह, उप प्रभारी पुष्पा यादव के निर्देशन और डॉ. आशीष श्रीवास्तव के समन्वयन में महिला आरक्षियों ने कन्या भ्रूण हत्या और मिशन शक्ति पर आधारित लघु नाटिका और उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रेरणा गीत गाया। चित्रकला प्रतियोगिता में मेघना यादव को प्रथम, पलक यादव को द्वितीय और आयुषी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed