फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was silence in the markets on the second day of the weekly ban

साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन भी बाजारों में रहा सन्नाटा

Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was silence in the markets on the second day of the weekly ban
उन्नाव। साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन रविवार को पूरे शहर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। हर चौराहे पर मुस्तैद पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के घूमने निकले लोगों पर शिकंजा कसा। इस दौरान बिना मास्क व हेलमेट के बाइक से निकले लोगों का चालान किया गया। मौरावां में दुकानें खोलने पर पांच दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

55 घंटे की बंदी के दूसरे दिन रविवार को शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हर चौराहे, गली, नुक्कड़ पर पुलिस बल की तैनाती कर दी। बिना मास्क के निकले लोगों का चालान कटवाया गया। शहर के बड़ा चौराहा, कचहरी रोड, छोटा चौराहा व आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग में पुलिस ने आवागमन पर रोक लगा दी। बड़ा चौराहा सदर बाजार में वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, नगर पालिका द्वारा हॉटस्पाट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने हॉटस्पाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। चौराहे पर लगे पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी वाहन को हॉटस्पॉट एरिया में आने-जाने न दिया जाए।
विज्ञापन

मौरावां में पांच दुकानदारों पर रिपोर्ट
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार शाम मौरावां-गुरबक्सगंज मार्ग पर अकोहरी चौराहे पर पुलिस साप्ताहिक दो दिवसीय बंदी का जायजा ले रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को स्थानीय चौराहे पर 5 दुकानें खुली मिलीं। जिनमें राम आसरे व गिरिजा की मिठाई दुकान, भोला कुरील व रामकुमार जूता-चप्पल विक्रेता और मोहित कनौजिया रेडीमेड कपड़े की दुकान खोले मिले थे। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि सभी 5 दुकानदारों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन की धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के निकले बाइक सवारों का किया चालान
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी की उपस्थिति में नगर पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने ही बिना मास्क लगाए बाइक चलाने वाले लोगों की गाड़ियों का चालान किया। बारह बाइकों का चालान किया और करीब तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। सीओ ने कहा कि कोरोना का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार और प्रशासन इस पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कहा कि लोगों को मास्क लगाकर ही आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed