{"_id":"5723acbd4f1c1b5b1fa91bd1","slug":"theft-of-11-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान व मकान में 11 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान व मकान में 11 लाख की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
चीरी की वारदात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली व बांगरमऊ के गंजमुरादाबाद के ग्राम मोतीखेड़ा मजरा असायस में चोरों ने दुकान और एक मकान में धावा बोलकर नकदी जेवरात व अन्य कीमती सामान समेत करीब 11 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
सदर कोतवाली के सिंगरोसी गांव निवासी खलीक की करोवन मोड़ के पास बैट्री की दुकान है। रोज की तरह खलीक गुरुवार शाम दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने साबड़ से शटर उठाकर अंदर घुस गए। दुकान में रखी कीमती बैट्री, इन्वर्टर और दो पैनल सेट पार कर दिए। सुबह पड़ोसी सुरेंद्र ने शटर उठा देखकर खलीक को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर में खलीक ने छोटी-बड़ी 80 बैट्री, 12 इन्वर्टर व दो सोलर पैनल मिलाकर लगभग तीन लाख का माल पार होने की बात कही। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने जल्द घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
गंजमुरादाबाद में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीखेड़ा मजरे आसायस निवासी अनिल कुमार मिश्रा गुरुवार रात परिवार के साथ आंगन में सो रहा था । पीछे की दीवार से चढ़कर चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों के हाथ लॉकर की चाभी लग गई। लॉकर से चोरों ने एक लाख नगद, 80 हजार रुपये की एनएससी, जेवरात समेत आठ लाख का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर लॉकर खुला देख अनिल दंग रह गया। उसने बताया कि चोरी गए सामान में उसकी विवाहित पुत्री प्रियंका के जेवर भी हैं। कुछ दिन पहले मायके आई थी। घटना की सूचना पर बेहटा मुजावर चौकी प्रभारी विश्व देव घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
पिकेट ड्यूटी पर सिपाही फिर भी हो गई चोरी
करोवन मोड़ पर कोतवाली के सिपाहियों की पिकेट ड्यूटी लगती है। खलीक की दुकान करोवन मोड़ से 10 कदम दूरी पर है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार रात पिकेट पर सिपाही मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में चोरी हो जाना बड़ा सवाल है। उसने कोतवाली प्रभारी के सामने पिकेट सिपाहियों की लापरवाही को सामने रखकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पिकेट सिपाहियों की मौजूदगी में घटना कैसे हो गई इसकी जांच करारूंगा। जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
कई बड़ी वारदातें जांच में दबीं
सदर कोतवाली क्षेत्र की कई बड़ी चोरियां जांच में दबकर रह गईं हैं। सिविल लाइंस बंदूहार निवासी प्रवीण पांडेय के घर हुई लाखों की चोरी में पुलिस अभी तक क्लू नहीं खोज पाई है। ललऊखेड़ा निवासी रामसेवक सोनी के घर 3 माह पूर्व हुई 30 लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ है। मोती नगर निवासी डॉक्टर के घर 20 लाख की चोरी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। डॉक्टर ने अपनी बेटी की शादी के जेवरात बनवाकर रखे थे। शादी के 15 दिन पहले चोरी की घटना से परिवार में हडकंप मचा रहा। पीड़ित ने कई बार एसपी से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की पर नतीजा नहीं निकला।