{"_id":"6805442eb2da3eb31804b4b4","slug":"the-young-man-consumed-pesticide-and-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-129835-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक ने खाया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक ने खाया कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
उन्नाव। रामपुर खरही गांव में दुर्गेश राजपूत (24) ने कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया जहां, इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में यह कदम उठाने की चर्चा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बिहार थानाक्षेत्र के रामपुर खरही गांव निवासी दुर्गेश राजपूत पुत्र रामस्वरूप गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में सरिया मिल में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले गांव आया था। शनिवार देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टियां शुरू होने पर परिजन पहले जिला अस्पताल फिर निजी अस्पताल ले गए। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
पिता के मुताबिक गांव की एक युवती से वह बात करता था। शनिवार शाम वह उसी के घर की तरफ गया था, वहां से आने के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ी थी। दो बच्चों में बड़ा बेटा दुर्गेश और छोटी बेटी निधि है। पिता का दाहिना हाथ का पंजा थ्रेसर में फंसने से कट गया था। दुर्गेश ही घर का खर्च चलाता था, बेटे की मौत से पिता और मां सियावती बेहाल हैं। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।