फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The woman was killed by strangulating her mouth, complaint lodged against an acquaintance

Unnao News: मुंह दबाकर की थी महिला की हत्या, परिचित के खिलाफ तहरीर

Sun, 12 Jan 2025 04:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
The woman was killed by strangulating her mouth, complaint lodged against an acquaintance
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में मिले महिला के शव की शनिवार को पहचान हो गई। पति ने सोहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी परिचित युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पोस्टमार्टम में मुंह दबाने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को एक महिला का शव मिला था। लखनऊ के सरोजनी नगर थानाक्षेत्र के मक्काखेड़ा गांव निवासी मां बारी ने कोतवाली पहुंच कर मृतका की शिनाख्त अपनी बेटी रीना (35) के रूप में की। इसके बाद पहुंचे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मर्दनखेड़ा निवासी पति बाबू ने बताया की वह लोग एक साल से लखनऊ में रह रहे हैं। नौ जनवरी की दोपहर रीना बेटे शिवा की दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी। न लौटने पर तलाश शुरू की तो 10 जनवरी को एक महिला का शव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में मिलने की जानकारी हुई। पति ने सोहरामऊ थानाक्षेत्र के एक युवक पर हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी। रीना की मौत पर उसके बेटे शिवा, दिलीप और बेटी सरोजा समेत अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की तहरीर मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
एक बैंड वाले का था आना-जाना
मृतका के पति बाबू ने बताया कि वर्तमान में तो वह अपनी ससुराल में रहकर फेरी लगा कर चेन सही करने का काम करता है। इससे पहले वह नवाबगंज में एक बैंडबाजा कंपनी में काम करता था। बैंड वाले सोहरामऊ के आशाखेड़ा निवासी युवक का उसके घर आना-जाना था। लखनऊ में भी उसका आना-जाना बना रहा। बाबू ने अंदेशा जताया है कि रीना दवा का बहाना कर उसी से मिलने आई होगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed