{"_id":"5f21770d8ebc3e63b66d5bee","slug":"the-weather-is-pleasant-in-the-morning-due-to-rain-humid-in-the-afternoon-unnao-news-knp573874879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में उमस
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय बाद रुक-रुककर हुई छह घंटे की बारिश से धान की सूख रही फसल को संजीवनी मिल गई। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं, सुबह तो बारिश से मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को फिर से गर्मी का अहसास हुआ।
मंगलवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। बुधवार सुबह 4 बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे उस समय तो मौसम काफी खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। छह घंटे में सबसे ज्यादा पुरवा तहसील क्षेत्र में 29 मिमी बारिश हुई। सफीपुर तहसील क्षेत्र में 27, उन्नाव में 11 और हसनगंज में 2 मिमी पानी बरसा। करीब 15 दिन बाद हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
इधर, एक पखवारे से बारिश न होने से खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी थी। बुधवार को बारिश ने फसल के लिए संजीवनी का काम किया है। हालांकि दोपहर में फिर मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली। जिससे फिर से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम 4 बजे के करीब फिर से मौसम ने पलटी खाई और आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद फिर से मौसम साफ हो गया।