फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The truck took away part of four crooks arrested

ट्रक की चेचिस लूटकर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 16 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
The truck took away part of four crooks arrested

उन्नाव। लोडर सवार बदमाशों ने ट्रक चेचिस लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे चालक को असलहों के बल पर बंधक बनाकर चेचिस लूट ली। सदर कोतवाली क्षेत्र में दोस्तीनगर मोड़ के पास ट्रक चालक चलती गाड़ी से कूद गया और पिकेट पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने पीछा कर चारों बदमाशों को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बलरामपुर निवासी मो. सलीम ने मंगलवार को लखनऊ से एक टाटा ट्रक की चेचिस खरीदी थी। वहीं के तुलसीपुर निवासी चालक सिद्दीक ट्रक की बाडी बनवाने के लिए चेचिस लेकर दिल्ली जा रहा था। मंगलवार रात करीब बारह बजे हाइवे स्थित टोल टैक्स बैरियर क्रास करते ही सफेद रंग के लोडर सवार चार युवकों ने ओवर टेक कर ट्रक चालक को रोक लिया और असलहों के बल पर बंधक बनाकर लोडर में डाल लिया। एक बदमाश ट्रक की चेचिस चलाने लगा।
विज्ञापन


ट्रक चालक सिद्दीक के मुताबिक बदमाशों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट भी की। दोस्तीनगर मोड़ के पास सिद्दीक लोडर से कूद गया और पिकेट ड्यूटी पर तैनात जवानों को लूट कर घटना की जानकारी दी। सिपाहियों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी, दोस्तीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज दयाशंकर द्विवेदी, एसआई बलराम यादव, प्रमोद यादव ने पीछा कर तीन बदमाश बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के धौकलखेड़ा गांव निवासी अंकित लोनिया, फर्रुखाबाद के कमालगंज थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लालू पाल और लोडर चला रहे करन लोनिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी बांगरमऊ निवासी ब्रजेश लोनिया चेचिस लेकर कन्नौज जा रहा है। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चेचिस लेकर भाग रहे ब्रजेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बरामद की गई ट्रक चेचिस की कीमत 23.85 लाख रुपये है। सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह हाइवे पर वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देता था। कई जिलों की पुलिस को इन बदमाशों की तलाश है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश ट्रक चालक हैं और पूर्व में टाटा एजेंसी में ट्रक भी चलाते थे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed