फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The teenager got married as an adult, report on the mother

किशोरी को बालिग बना कराया विवाह, मां पर रिपोर्ट

Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The teenager got married as an adult, report on the mother
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में फर्जी दस्तावेज के सहारे किशोरी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करा दी गई। किशोरी की मां ने फर्जी दस्तावेज के सहारे उसे बालिग बना दिया था। अब इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह किशोरी 18 माह पहले अगवा हुई थी, जिसे तलाश कर पुलिस ने मां को सुपुर्द किया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की 16 वर्षीय बेटी को चार सितंबर 2020 को युवक साथ लेकर चला गया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को खोजकर राजकीय बालिका संरक्षण गृह मोती नगर लखनऊ भेज दिया था। कुछ दिन बाद संरक्षण गृह की ओर से किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मां ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर नाबालिग बेटी को बालिग करा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 दिसंबर 2021 को इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसका विवाह कर दिया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी राधेश्याम ने 17 दिसंबर को बाल कल्याण समिति में इसकी शिकायत की। शिकायती पत्र के आधार पर जांच के बाद बाल कल्याण समिति ने किशोरी की मां राधा के खिलाफ धोखाधड़ी, बाल विवाह निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed