फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The teacher changed the picture of the school

Unnao News: उन्नावः शिक्षक ने बदल दी विद्यालय की तस्वीर

Tue, 20 Dec 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
The teacher changed the picture of the school
कंपोजिट स्कूल में बनी विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। काजीपुर कच्छ में संचालित कंपोजिट स्कूल के प्रधान शिक्षक ने सरकारी स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। किताबी ज्ञान के साथ लैब में छात्र सीखें, इसके लिए कंप्यूटर और विज्ञान की लैब तैयार कराई है। छात्र यूनिफार्म और टाई बेल्ट लगाकर स्कूल आते हैं। उनका आईकार्ड भी जारी हुआ है। सबसे खास बात यह है कि शिक्षक ने यह बदलाव अपने वेतन से दो लाख रुपये खर्च कर किए हैं। शिक्षक का यह काम शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन

काजीपुर कच्छ कंपोजिट स्कूल कटरी क्षेत्र में संचालित है। एक अप्रैल 2020 को कुलदीप विमल ने प्रधान शिक्षक पद पर कार्यभार संभाला था। उस समय स्कूल की छात्र संख्या संख्या 45 थी। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल में 15 और प्राथमिक में छात्र संख्या 30 थी।
विज्ञापन

छात्रों की संख्या और स्कूल की स्थिति को उन्होंने चुनौती के रूप से स्वीकार किया। नियुक्ति लेने के 15 दिन तक उन्होंने माहौल को समझा। उसके बाद सुधार की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया। स्कूल समय के बाद छात्रों को एक घंटे अतिरिक्त पढ़ाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में सुधार हो, छात्र किताबी ज्ञान के साथ लैब में कंप्यूटर शिक्षा और विज्ञान की जानकारी हासिल करें। इस पर काम शुरू किया। सुधार में खर्च का आकलन लगाकर अप्रैल 2021 में अपने वेतन से दो लाख रुपये निकाले। छात्रों की पढ़ाई के लिए आठ लैपटॉप, प्रोजेक्टर, इनवर्टर, साइंस लैब स्मार्ट टीवी के साथ फर्नीचर की व्यवस्था कराई। छात्रों के लिए आईकार्ड बनवाए।
स्कूल के आसपास हरा भरा रहे इसके लिए पेड़ लगवाए। बदलाव का असर यह रहा कि छात्र संख्या 188 पहुंच गई। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल में 112 और प्राथमिक में 76 का नामांकन है। छात्रों को पढ़ाने के लिए चार शिक्षक व दो शिक्षामित्र हैं।

--
गांव जाकर पढ़ाते हैं
छात्र स्काउट से जुड़ें। इसके लिए जुलाई 2020 में विभाग को पत्र लिखकर कक्षा आठ के छात्रों को स्काउट गाइड से जोड़ा। स्कूल बंद होने पर वह गांव जाकर बच्चों को भी पढ़ाते हैं। 15 अगस्त को एक से कक्षा आठ तक के एक छात्र व छात्रा जिसकी उपस्थिति सर्वाधिक थी उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया।

लैब में बच्चों को कंप्यूटर सिखाते शिक्षक कुलदीप विमल। संवाद

लैब में बच्चों को कंप्यूटर सिखाते शिक्षक कुलदीप विमल। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed