फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The talent of the district waved in the PCS exam

पीसीएस परीक्षा में जिले की प्रतिभाओं ने लहराया परचम

Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The talent of the district waved in the PCS exam
एक्साइज इंस्पेक्टर बने बेटे अनिल कुमार को मिठाई खिलाते बाबा राम गुलाम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2018 के परिणाम में जिले की पांच प्रतिभाओं ने सफलता का परचम लहराया है। इनमें ट्रेजरी अफ सर, वाणिज्य कर व एक्साइज अधिकारी बनकर माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बेटा बना टैक्स अधिकारी
उन्नाव। बीघापुर के खरौली गांव के रहने वाले राजीव कुमार ने यूपीपीएससी 2018 की परीक्षा में सफ लता हासिल करके वाणिज्य कर अधिकारी पद हासिल किया है। राजीव हाईस्कूल से ग्रेजुएशन तक की परीक्षा में हमेशा अव्वल रहे। राजीव का कहना है आईएएस बनने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। राजीव के पिता रामनरेश यादव पेशे से रोडवेज विभाग में बुकिंग क्लर्क रहे और माता इंगलेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इनकी दो बहनें और एक भाई है। जिसमें राजीव एक बहन और भाई से छोटे हैं। राजीव के भाई संजीव कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। राजीव वर्तमान समय में शहर के पीतांबर नगर में रह रहे हैं। इनका कहना है इनकी सफ लता के पीछे पूरे परिवार के साथ चाची राजकुमारी का अहम सहयोग रहा। राजीव ने बताया कि माता ने हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित किया। राजीव ने कहा कि सफ ल होने के लिए सबसे जरूरी है हम सबसे पहले अपनी दिशा तय करें। फि र मन में यह तय कर ले कि चाहे कुछ भी हो मुझे अपने लक्ष्य को पाना ही है तो कुछ भी मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारी का बेटा बना एक्साइज इंस्पेक्टर
सदर तहसील के गांव सहजनी निवासी अनिल कुमार ने पीसीएस के निकले परीक्षा परिणाम में पहली बार में सफलता हासिल की। उनका चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। पिता शंकरलाल व्यापारी हैं। माता मंजू गृहिणी हैं। अनिल ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट लॉरेंस स्कूल से ग्रहण की। इन्होंने स्नातक गाजियाबाद से और तैयारी दिल्ली से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम का बेटा बना ट्रेजरी अफ सर
सुमेरपुर ब्लॉक के गांव खरझारा निवासी राहुल सिंह ने पीसीएस 2018 के निकले परीक्षा परिणाम में पहली बार में ही सफ लता हासिल की है। राहुल की प्राथमिक शिक्षा रायबरेली के लालगंज में, हाईस्कूल हरदोई से व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद वहीं तैयारी की और ट्रेजरी अफ सर बन गए। पिता रामकुमार बांदा जिले में एसडीएम हैं। माता मालती देवी गृहिणी है। वह अपनी सफ लता का श्रेय माता-पिता को देते हैं।
किसान का बेटा बना जिला सूचनाधिकारी
पुरवा तहसील के गांव मिर्जापुर सुम्हारी निवासी लालकमल का पीसीएस के निकले परीक्षा परिणाम में जिला सूचनाधिकारी के पद पर चयन हुआ है। पिता स्व. राजबहादुर किसान थे। मां रमा गृहिणी हैं। लालकमल ने बताया कि पिता का सपना उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने प्राइमरी स्तर की शिक्षा गांव के स्कूल से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पुरवा के एक इंटर कालेज से की। स्नातक कानपुर यूनिवर्सिटी से करने के बाद लखनऊ में कोचिंग कर सफ लता हासिल की।

वाणिज्य कर अधिकारी बन पोती ने किया बाबा का सपना पूरा
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव खरही रामपुर निवासी दिव्या त्रिवेदी ने पीसीएस के निकले परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। उसका चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। पिता बेनीमाधव त्रिवेदी रेलवे में अवर अभियंता के पद पर नागपुर में तैनात हैं। माता मोहिनी गृहिणी हैं। दिव्या की प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई नागपुर में ही हुई लेकिन पीसीएस परीक्षा की तैयारी लखनऊ में रहकर की। दिव्या के बाबा स्व. कालीशंकर त्रिवेदी भगवान बक्स इंटर कॉलेज वाजितपुर में अध्यापक रहे थे। वह अपनी सफ लता का श्रेय बाबा को देती हैं। दिव्या की सफ लता पर नगर पंचायत बीघापुर के चेयरमैन गोविंद नारायण शुक्ला, कुलदीप अग्निहोत्री, मनोज सिंह व चाचा चंद्रमाधव त्रिवेदी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed