फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The rain grew harder for farmers

बारिश से किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 13 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 13 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The rain grew harder for farmers

उन्नाव। प्रकृति ने एक बार फिर किसानों पर वज्रपात सा कर दिया। मंगलवार को बदले मौसम से हुई बारिश से उन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिनके खेतों में अभी भी गेहूं के बोझ पड़े हैं। इस बारिश से गेहूं के बोझ भीग गए हैं। अब किसानों को दोबारा इन्हें सुखाने की कसरत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


सोमवार रात 1 बजे बारिश होने लगी। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अभी भी जनपद में करीब 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खेत में ही पड़ी है। यह बारिश ऐसे किसानों की मुश्किलें बढ़ा गई है जिनकी फसल अभी तक खेतों में पड़ी हुई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खेतों में पड़े जो बोझ भीग गए हैं उन्हें दुबारा सुखाने का काम बढ़ गया है। अब इन बोझों को खुलवाकर पहले उन्हें सुखाना पड़ेगा। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। किसानों का कहना है कि चैत का माह शुरू हो चुका है लेकिन बारिश व आंधी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed