फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The postmortem did not confirm the murder of the youth

Unnao News: पोस्टमार्टम में युवक की हत्या की पुष्टि नहीं

Sun, 31 Aug 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The postmortem did not confirm the murder of the youth
फोटो नंबर-28-पवन की मौत  से  बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में 21 अगस्त से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह चाचा के खेत में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए करीब आठ घंटे हंगामा किया था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शव कई दिन पुराना होने से शरीर पर किसी तरह की चोट की भी पुष्टि नहीं हुई है। शाम को परिजनों ने नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थाना के ग्राम तेरवा निवासी पवन कुमार (23) बीती 21 अगस्त को फसल की सिंचाई करने खेद गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा था। 22 अगस्त को पिता सोनेलाल ने पड़ोसी गांव निवासी किशोरी व उसके माता, पिता सहित चार पर बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे चचेरा भाई शशि कपूर खेत गया तो मक्का की रखवाली के लिए बने मचान में पवन का कई दिन पुराना शव लटका मिला था। पिता व अन्य परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर पवन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया था। शाम 3:30 बजे शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। शनिवार को वीडियो ग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर एसओ मुन्ना कुमार ने जांच में लापरवाही के आरोप को निराधार बताया। बताया कि लापता होने के बाद अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच भी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त को पवन ने किशोरी व उसकी मां से फोन पर बात की थी। इस के बाद पवन फोन बंद हो गया था। मृतक के परिजन खेत व गांव में खोजबीन करने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed