फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The open debate challenge MLA

सदर विधायक ने दी खुली बहस की चुनौती

Wed, 28 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 28 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The open debate challenge MLA
उन्नाव। पूर्व विधायक रामकुमार की पत्रकार वार्ता के जवाब में भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शाम को एक पत्रकार वार्ता कर डाली।
विज्ञापन


कहा कि मैने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य किए हैं या जिनके लिए प्रयासरत हूं सिर्फ उन्हें ही कहा है। मुझ पर दूसरों के कामों का श्रेय लेने के जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। इसके लिए मैं हर समय खुली बहस के लिए तैयार हूं और चुनौती देता हूं।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जिन कार्र्यों को कराने के लिए वह कह रहे हैं उन्हें कराने के पूरे प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिले स्वीकृति पत्र मौजूद होेने के बाद ही उन्हाेंने इन्हें सार्वजनिक किया है। कहा कि, कोई भी इस बारे में उनकी खुली बहस में आ सकता है वह इसके लिए हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग का निर्माण कराने, गंगा पुल के रुके हुए निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने, लोनी व जेल ड्रेन की सफाई व इनका पक्का निर्माण कराने, विधानसभा क्षेत्र के विद्युत विहीन 210 गांवों में से अभी तक 60 गांवों में बिजली पहुंचाने, विधायक निधि से विद्युत विभाग को 86 लाख रुपये की राशि आवंटित करने, शुक्लागंज के रेलवे स्टेशन का नाम कानपुर पुल बांया किनारा से गंगाघाट रेलवे स्टेशन करने, बरकोता ड्रेन की सफाई के लिए शासन से आदेश लाने व डीएम द्वारा ईओ सिंचाई विभाग को आदेशित करवाने, सरोसी-परियर रोड के लिए 109.22 लाख रुपए स्वीकृत कराने सहित अन्य दर्जनों विकास कार्र्यों को उनके द्वारा स्वयं के प्रयासों से स्वीकृत कराने के प्रमाण उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed