फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   "The Lord Sainath how he would orphan

‘जिसके नाथ साईं नाथ वह अनाथ कैसे होगा

Fri, 15 Jan 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 15 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
"The Lord Sainath how he would orphan

मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर शहर में विशाल श्री साईं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों ने साईं राम के जयकारे लगाते, भक्ति गीतों पर नाचते गाते पूरे शहर में घूमे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला भरत मिलाप से शुरू शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भक्तों ने फूल बरसाए और जयकारे लगाए। शहर में घूमते हुए जुराखन खेड़ा स्थित साईं धाम में यात्रा समाप्त हुई।

विज्ञापन

 श्री साईं शोभायात्रा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक रथ, झांकियां, हाथी, घोड़े, बैंडबाजे व डीजे शामिल रहे। यात्रा में शामिल हजारों भक्त डीजे की धून साईं नाथ के गीतों पर थिरकते रहे। यात्रा भरत मिलाप से शुरू होकर कब्बा खेड़ा, हरदोई ओवरब्रिज, उन्नाव बाईपास के बाद बड़ा चौराहा होते हुए जुराखन खेड़ा स्थित साईं धाम पहुंची। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। वहीं यात्रा के समापन पर साईं धाम में भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर मनोज यादव और रामजी गुप्ता ने बड़ा चौराहा पर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष सिद्धेुश्वर यादव, अनूप दीक्षित, मनेाज कुमार, सौरभ वर्मा, मौसम शुक्ला, अशोक वर्मा, परशुराम वर्मा समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। सदर बाजार में सपा नेता इस्माइल खान, अतहर अली लाले आदि ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


झांकियाें ने मोहा लोगों का मन
शोभायात्रा में झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें सबसे पहले साईं पालकी के लोगों ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके अलावा यात्रा में भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, भोलेनाथ, भगवान गणेश के अलावा अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में हिस्सा लेने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं व बच्चे भी पीछे नहीं रहीं। यात्रा के दौरान महिलाओं, लड़कियों व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ बज रहे भगवान साईं नाथ के गीतों पर खूब नृत्य किया। सभी नागरिक साईं राम की भक्ति में लीन दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed