{"_id":"afcdd6fdec11dfc4a8acee1acdf34a43","slug":"the-injured-woman-was-found-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मरणासन्न मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मरणासन्न मिली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रैक के बीच पच्चीस वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के मुताबिक उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया गया है। जीआरपी घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने अपना नाम राजकुमारी और पति का नाम राजेश कुमार बताया। उसके मुताबिक वह चित्रकूट के बरगढ़ की रहने वाली है और सुबह ट्रेन से लखनऊ से अपने घर जा रही थी। उसके मुताबिक चलती ट्रेन से उसे किसी ने धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई। हालांकि वह यह नहीं बता पा रही कि उसे किसने धक्का दिया है। जीआरपी महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन