फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The goal of the Indira Awas released

ब्लाकवार इंदिरा आवास का लक्ष्य जारी

Sat, 29 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 29 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The goal of the Indira Awas released

उन्नाव। वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए विकासखंडवार इंदिरा आवासों का लक्ष्य जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा आवास बांगरमऊ और सबसे कम औरास ब्लाक को आवंटित हुए हैं। सीडीओ ने लक्ष्य आवंटित करने के बाद ब्लाक अधिकारियों को जल्द पात्र लाभार्थियों का चयन कर आगे की कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने जनपद को इस वित्तीय वर्ष में 10141 इंदिरा आवासों का लक्ष्य दिया है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने सभी ब्लाक अफसरों को पत्र भेजकर इंदिरा आवासों से संबंधित लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष सूची तैयार कराई। इसके बाद शासन से मिले आवास के सापेक्ष विकास खंडवार इंदिरा आवासों का आवंटन किया गया। बांगरमऊ को सबसे ज्यादा 1269 इंदिरा आवास दिए गए।
विज्ञापन


इसमें एससी वर्ग के 892, अल्पसंख्यक के 254 और सामान्य के 123 आवास शामिल हैं। दूसरे नंबर पर नवाबगंज विकासखंड है। इसे 917 इंदिरा आवास आवंटित किए गए हैं। इसमें एससी वर्ग को 680, अल्पसंख्यक को 40 और सामान्य को 197 आवास मिलेंगे। सबसे कम आवास औरास विकासखंड को दिए गए हैं। औरास को जारी हुए आवासों की संख्या मात्र 231 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विकासखंड में सबसे ज्यादा आवास अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को दिए गए हैं। इनकी संख्या 202 है। सामान्य को 17 व अल्पसंख्यक को 12 आवास आवंटित किए गए हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी ने बताया कि शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष सभी विकासखंडों को इंदिरा आवास आवंटित कर दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लाभार्थियों के खातों में जल्द पैसा पहुंचाने की कार्यवाही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed