फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The General Assembly will take action on the Hindu leader

हिंदू महासभा नेता पर कड़ी कार्रवाई हो

Thu, 10 Dec 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 10 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
The General Assembly will take action on the Hindu leader

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के इस्लाम धर्म के पैगंबर के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर हिंदू नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


 
तहसील परिसर में प्रतिनिधिममंडल का नेतृत्व कर रहे काजी शहर  जियाउल ने कहा  इस्लाम भाईचारे और प्यार, मोहब्बत की तालीम देता है। उन्होंने आतंकवाद को इस्लाम विरोधी बताते हुए कहा कि जो आतंक का सहारा लेता है वह इस्लाम की तालीम के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के पैगम्बर साहब की शान के खिलाफ  दिए गए बयान ने मुस्लिमों को आहत किया है। मोहम्मद साहब की शान में की गयी इस तरह की गुस्ताखी को कभी भी माफी नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रपति व केंद्र सरकार से मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी को इस गुस्ताखी के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके बाद काजी शहर ने एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ल को राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर नायब शहर काजी हाफिज फिरोज, मौलाना अब्दुल तव्वाब, इजहार खान गुड्डू, हाफिज इस्लाम, हाफिज जाहिर, हाजी फकरुल हसन व हाफिज अकील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed