फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The former and current developments in the embattled lawmaker

विकास कार्यों को लेकर पूर्व व वर्तमान विधायक में ठनी

Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The former and current developments in the embattled lawmaker
उन्नाव। विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में सपा के पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट और वर्तमान विधायक पंकज गुप्ता में ठन गई है। बुधवार दोपहर पहले पूर्व विधायक ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता पर आरोप लगाया कि सदर विधायक जिन कामों को स्वीकृत कराने और विधानसभा में उठाने का दावा कर रहे हैं वह भ्रामक हैं। यह कार्य पूर्व विधायक स्व. दीपक कुमार और खुद उन्होंने पूर्व में ही स्वीकृत करा दिए थे।
विज्ञापन


उधर, पूर्व विधायक के इन आरोपों को निराधार बताते हुए विधायक पंकज गुुप्ता ने कहा कि विरोधी क्षेत्र में विकास कार्य देख बौखला गए हैं इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वह इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि यह भाजपा की फितरत है कि वह दूसरों के कार्यों को अपना बताकर झूठा प्रचार करते हैं। यही काम भाजपा विधायक पंकज गुप्ता भी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक की ओर से छपवाए गए एक कैलेंडर को सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसमें लिखाया गया है कि वह करोवन मोड़ से बर्धना होते हुए परियर मार्ग के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, जबकि इस मार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने 21 जुलाई 2014 को ही पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की थी। मंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने प्रमुख सचिव को इस मार्ग के निर्माण के लिए पत्र भेजा था। इसके अलावा उन्नाव-शुक्लागंज रोड निर्माण को स्वीकृति दिलाने में खुद का प्रयास बताया है। जबकि इस मार्ग के लिए 7 जुलाई 2014 को उन्होंने खुद पत्र भेजा था। इसके बाद इसे स्वीकृति मिली थी।


पूर्व विधायक रामकुमार के मुताबिक, कैलेंडर में कई अन्य कार्य दर्शाए गए हैं जो वह खुद बहुत पहले स्वीकृत करा चुके हैं। कहा कि सदर विधायक भ्रामक प्रचार कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि सदर विधायक ने जो भी सवाल विधानसभा में उठाए हैं उसका सुबूत दें। बताया कि जल्द काम चालू कराने के लिए उन्होंने 23 जनवरी को पीडब्ल्यूडी मंत्री को दुबारा रिमान्डर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed