फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The eldest of the first Tuesday today

ज्येष्ठ का पहला मंगल आज

Tue, 05 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Tue, 05 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
The eldest of the first Tuesday  today

ज्येष्ठ का पहला मंगल आज है। पहले बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ होगी। हनुमान मंदिरों में साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। 5 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है। मुख्य बात यह है कि पहले मंगलवार से ही ज्येष्ठ माह शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें चार मंगलवार पडे़ंगे। इनमें से पहला मंगल आज है। इस दिन को बजरंगबली की आराधना का बड़ा दिन माना जाता है। हनुमान भक्त इसे बुढ़वा मंगल के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमानजी की मूर्ति पर बंदन का चोला चढ़ाने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन भगवान राम की भी आराधना करने से पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्यों एवं पंडितों के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को तुलसीदासजी की रचित हनुमान बाहु और हनुमान साधिका नामक पुस्तकों का पाठ करना चाहिए। सोमवार को संकट मोचन हनुमान, बड़े हनुमान मंदिर के अलावा सभी मंदिरों में तैयारियों में साफ-सफाई की गई।


शहर के बड़े हनुमान मंदिर में बजरंग बली का गेंदे व गुलाब के फूलों से श्रृंगार होगा। इस बार पूरे मंदिर परिसर को फूलों की लड़ी लगाकर सजाया जा रहा है। बड़े मंगल को मंदिर में दिन में पवनसुत के कीर्तन भजन होंगे और फिर शाम को सुंदरकांड पाठ का किया जाएगा। मंदिरों के अलावा शहर में कोने-कोने पर शर्बत के साथ पूड़ी सब्जी व नुक्ती का वितरण भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed