फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The detainee admitted but the system outrage

नोट बंदी स्वीकार लेकिन सिस्टम से नाराजगी

Tue, 29 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 29 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The detainee admitted but the system outrage
congress leader shila dixit - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नोट बंदी का निर्णय स्वीकार है, लेकिन फैसले को लागू करने में जो प्रक्रिया अपनाई गई उससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी आए दिन नए ऐलान कर देते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि उनके ऐलान की जमीनी हकीकत क्या है। 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं लोगों को करेंसी संकट से निजात नहीं मिली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश की सीएम पद की कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने यह बातें कहीं। वह सोमवार को लखनऊ से कानपुर जा रही थीं।

विज्ञापन

शहर सीमा के अंतर्गत दही चौकी में किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शीला दीक्षित ने कहा कि कहा कि मोदी साहब के ऐलान से आम लोगों को क्या परेशानी हो रही है, उन्हें इस बात का एहसास नहीं है। सीएम पद की प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और वह सरकार बना रही है। नोट बंदी को लेकर शीला दीक्षित ने कहा की निर्णय स्वीकार है। लेकिन जिस प्रकार फैसले को लागू किया जा रहा है वह गलत है। उन्होंने कहा कि लागू करने के सिस्टम से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। सारे हिंदुस्तानी इसके गवाह हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि पहले दो हजार के नोट दे रहे थे। अब वह भी उपलब्ध नहीं है। पांच सौ का नोट नहीं आया है। 10 और 100 रुपये के नोट भी गायब है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें रुपये नसीब नहीं हो रहे। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा क्या यह सही है। इस मौके पर लखनऊ महासचिव किसान मंच सोनू तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता संजय द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शाबान मालिक, गोपाल पांडेय, मयंक मिश्रा, भइयालाल रावत, अनुज शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, बाबूलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोटबंदी की समस्या से श्रीकृष्ण लीला स्थगित
नगर के गांधी मैदान में 30 नवंबर से होने वाली श्रीकृष्ण लीला का कार्यक्रम नोटबंदी के संकट के कारण स्थगित कर दिया गया है। श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला का कायक्रम 30 नवंबर से 8 दिसंबर तक होना था। जिसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन नोटबंदी की समस्या को लेकर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम आगामी 17 दिसंबर से आरंभ किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed