फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead body of a student buried in sand on the 10th day

10वें दिन निकाला बालू में दबाया गया छात्र का शव

Thu, 05 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a student buried in sand on the 10th day
परियर घाट पर छात्र के शव को निकलवाते एसडीएम व पुलिस बल। - फोटो : UNNAO
परियर(उन्नाव)। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कालेज के 11वीं के छात्र की रहस्यमय हालात में हुई मौत के 10वें दिन बुधवार को डीएम के निर्देश पर परियर घाट में बालू में दबाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत छात्र की बहन ने प्रधानाचार्य व शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे। शव बाहर निकलवाए जाने के दौरान एसडीएम व सीओ हसनगंज के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र गांव स्थित इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। 23 फरवरी को छात्र की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। बदहवास परिजनों ने शव को परियर गंगाघाट में दफना दिया था। शनिवार 29 फरवरी को मृत छात्र की बहन ने एसपी विक्रांवीर को शिकायतीपत्र देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर छात्र से कुछ गलत करने और उसके विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। एसपी ने सदर कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्र को बालू मेें दबे शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम की अनुमति मिलने के बाद एसडीएम सदर दिनेश कुमार, हसनगंज सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर, सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय, परियर चौकी प्रभारी केएन पांडेय व दोस्तीनगर चौकी प्रभारी कमल किशोर दुबे सहित भारी पुलिस बल बुधवार सुबह लगभग 11 बजे परियरघाट पहुंचा। हालांकि मृत छात्र के परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस उनका इंतजार करती रही। दोपहर 2 बजे परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने घाट पर बालू में दबे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर परियर घाट पर छात्र का शव निकाले जाने के पूरे घटनाक्रम की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ गांव के लोगों की भी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed