फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead bodies of two including the woman were found hanging

युवती समेत दो के शव फंदे से लटके मिले

Mon, 06 Jul 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
The dead bodies of two including the woman were found hanging
मृतका आशा का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। असोहा और अचलगंज थाना क्षेत्र में युवती समेत दो के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

घटना-1
असोहा। थाना क्षेत्र पहासा गांव निवासी राजेंद्र की 20 वर्षीय पुत्री आशा का शव सोमवार दोपहर परिजनों की गैर मौजूदगी में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर एक बजे घर लौटे परिजनों को घर के कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। उन्होंने बेटी आशा को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर किसी तरह अंदर से कुंडी खोली। जैसे ही परिजन कमरे में दाखिल हुए धन्नी से उसका शव लटका देख बदहवास हो गए। राजेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ सुरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी कालूखेड़ा रजनीकांत पांडेय शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आशा उसकी इकलौती बेटी थी। घर पर ही रहकर वह सिलाई का काम करती थी। पिता ने आत्महत्या करने की बात कही पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आशा की मौत से मां रानी भाई सौरभ, शिवम समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना-2
अचलगंज। थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी राजेश सिंह (48) रविवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात राजेश का शव गांव के पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह के बाग में नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंचे बेथर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि राजेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिससे उसने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed