फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of the man found in Khanti, murder charges

खंती में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
unnao
unnao Updated Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
The body of the man found in Khanti, murder charges
डेमो पिक
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रहीमाबाद निवासी युवक का शव पीखी-बारीथाना मार्ग पर खंती में पड़ा मिला। युवक मंगलवार शाम को गांव के ही दो साथियों के साथ निकला था। परिजनों की खोजबीन में युवक का शव खंती में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने दोनों साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन



आसीवन थानाक्षेत्र के अंतर्गत रहीमाबाद निवासी पंकज (23) पुत्र प्रकाशचंद्र मंगलवार को गांव के ही राजकमल पुत्र डल्ला व रामबहादुर पुत्र राजाराम के साथ बाइक से पीखी सफीपुर आया था। तीनों शाम चार बजे घर से निकले थे। रात लगभग नौ बजे राजकमल व रामबहादुर बाइक लेकर घर पहुंच गए। पंकज घर नहीं पहुंचा। इस पर पंकज की मां रानी ने इनसे बेटे के बारे में जानकारी ली। यह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन



शक होने पर परिजनों ने रात में ही पंकज की तलाश शुरू की।  इन्हें पीखी गांव के सामने खंती में पंकज का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर में छह गंभीर चोटें मिली हैं। मृतक के पिता प्रकाशचंद्र ने बेटे के दोनों साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भावनाथ चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी राजकमल ने बताया कि मंगलवार शाम को हम लोग साथ में शराब पीने गए थे। पंकज हम दोनों लोगों को गांव में छोड़कर अकेला चला गया था। मौत कैसे हुई, पता नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed