{"_id":"573e11394f1c1bd42fac72bd","slug":"the-bicycle-distribution-function-hundred-villagers-bicycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल वितरण समारोह में सौ ग्रामीणों को दी साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल वितरण समारोह में सौ ग्रामीणों को दी साइकिलें
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण को साइकिल देते राज्यमंत्री सुधीर रावत व एमएलसी सुनील यादव।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा शासन में जो जुल्म और ज्यादती जनता के साथ हुई, उसे आज भी प्रदेश की जनता भुला नहीं पाई है। यह बात राज्यमंत्री सुधीर रावत ने गुुरुवार को मदार नगर गांव में साइकिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 100 गरीबों को साइकिलें बांटीं।
सुधीर रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सुनील साजन ने भी भाजपा और बसपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि सपा अगला चुनाव विकास के नाम पर लडे़गी ।
कार्यक्रम आयोजक व सपा नेता वकील अहमद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साहिल सैयद, ग्राम प्रधान अलीम अहमद, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य डॉक्टर मुन्ना अल्वी, प्रदेश सचिव शकील खान, आलोक त्रिपाठी, विवेक सिंह, मान सिंह यादव, शिवराज, वीनू शुक्ला, तंजीम अहमद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आल्हा गायक विवेक तिवारी व लोक गायिका कंचन शर्मा ने आकर्षक गीत प्रस्तुत किए।।
विज्ञापन
खुद के पैसे से खरीदीं साइकिलें
बांगरमऊ। साइकिल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से साइकिलें उपलब्ध न हो पाने के चलते कार्यक्रम आयोजक वकील अहमद ने अपने निजी खर्च से सौ साइकिलों की व्यवस्था की। इसमें सियाराम, घसीटे, रामपाल, आजाद, सोनेलाल, जुल्फिकार व पप्पू आदि को राज्यमंत्री सुधीर रावत व एमएलसी सुनील साजन ने साइकिलें वितरित की।