फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tehsil Day came in 37 cases, salvage zero

तहसील दिवस में आए 37 मामले, निस्तारण शून्य

Wed, 16 Nov 2016 12:12 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 16 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day came in 37 cases, salvage zero
बांगरमऊ में तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ तहसील दिवस की अध्यक्षता करने जाते समय डीएम सुरेंद्र सिंह अचानक सफ ीपुर तहसील दिवस में पहुंच गए। अचानक पहुंचे जिलाधिकारी को देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम ने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को परखते हुए एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित शिकायतों से संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसील दिवस में कुल 37 शिकायती पत्र आए। इनमें राजस्व के 17, पुलिस के 8 व अन्य 12 मामले थे।  एक भी शिकायती पत्र का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार, नायब तहसीलदार शशिविंद कुमार दिवेदी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे जरूर लेकिन कुछ देर रुकने के बाद एक्सप्रेस वे के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी के जाने के बाद प्रार्थनापत्र देने वालों की भीड़ कम हो गई। उपजिलाधिकारी इंद्रसेन यादव की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में पुलिस के 9, राजस्व के 13, विकास के 4 तथा अन्य 45 सहित कुल 71 मामले आए। इसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। अन्य मामले संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed