Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teen ager boy died due to current

करंट से किशोर की मौत, बचाने में मां व बड़ी बहन झुलसी

Sun, 07 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
teen ager boy died due to current
चकलवंशी। रऊकरना गांव में एक घर के बाहर विद्युत तार टूट गया। इसकी चपेट में आए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन और मां झुलस गईं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के ऐरा भदियार उपकेंद्र से रऊकरना गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार को गांव निवासी दिवंगत अनुज तिवारी का बेटा देवा (13) खेलने जा रहा था। इसी दौरान वह घर के बाहर टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसे करंट लगता देखकर घर के बाहर बैठी बड़ी बहन दिव्या (24) और मां मालती (45) बचाने गईं तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से तार को अलग किया और बिजली आपूर्ति बंद कराई। परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देवा की सांसें थम गईं। सूचना पर नायब तहसीलदार तनवीर और लेखपाल सत्यम शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर ने तोड़ा होगा तार : जेई
जेई आशीष चौधरी ने बताया कि तार टूटने की सूचना नहीं थी। बंदरों ने अर्थिंग का तार तोड़ दिया होगा। इसके फेस लाइन में छूने से करंट आ गया होगा। लाइन दुरुस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

कोरोना से हुई थी पिता की मौत
इकलौते बेटे की मौत से मां मालती बेहाल हैं। उनके पति अनुज की एक साल पहले कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से पांच बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी मां पर ही आ गई। बेटा देवा ही बुढ़ापे का सहारा बनता लेकिन हादसे में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed