{"_id":"e22671cad55be2ec1e62499e5830852c","slug":"teachers-union-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। संगठन की शक्ति के बल पर ही मूल्यांकन का पारिश्रमिक दोगुना हो सका है। इसी प्रकार मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को बैंक से मानदेय, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण व सीटी से एलटी ग्रेड में पदोन्नत पाए शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भांति निर्गत राजाज्ञा का भी लाभ दिलवाया जाएगा। ये बातें शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कही। वह बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह आंदोलन विधानसभा घेराव व जेल भरो आंदोलन तक भी जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम मोहन मिश्रा ने शिक्षकों की एकता और संगठन के महत्व को बताते हुए एकजुट रहने की अपील की। इसके अलावा शिक्षकों की मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है। सभा को कमलेश नाथ अवस्थी, रामशंकर मिश्रा, वीरेंद्र विक्रम सिंह, देवेंद्र शर्मा, मदनमोहन शुक्ला, योगेश दीक्षित, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, राघवेंद्र सिंह, रमेश कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, हेमलता त्रिवेदी, कांती सिंह, विकासिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन