फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teachers' school, 13 schools of Unnao on the verge of closure

शिक्षकों का टोटा, उन्नाव के 13 स्कूल बंदी की कगार पर

Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers' school, 13 schools of Unnao on the verge of closure
उन्नाव। नगर क्षेत्र के 13 प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में शिक्षकों का टोटा है। स्थिति यह है कि प्राथमिक स्कूलों को शिक्षामित्र के सहारे संचालित कराया जा रहा है। मानदेय न बढ़ने से शिक्षामित्र भी स्कूल छोड़ने को तैयार हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक ही कार्यरत है। ऐसे में यह स्कूल बंदी की कगार पर हैं। स्कूलों में ताला न लटके इसके लिए नगर शिक्षाधिकारी ने डीएम और बीएसए से शिक्षकों की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्राथमिक स्तर की अच्छी शिक्षा का दावा भले ही कर रही हो लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई। नगर क्षेत्र में कुल 61 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। जिसमें 46 प्राथमिक व 15 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। 30 सितंबर को शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद 13 ऐसे स्कूल हैं जहां ताला लटकने की स्थित पहुंच चुकी है। आरटीई के तहत 30 छात्र संख्या पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वह मानक इन स्कूलों में पूरा नहीं हो रहा है। बीएसए और डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में इन स्कूलों में प्रधान व सहायक शिक्षकों की संख्या शून्य दिखाई गई है। नगर शिक्षाधिकारी संजय यादव ने बताया कि स्कूल बंदी की कगार पर हैं। शिक्षकों की मांग की गई है। जल्द शिक्षक उपलब्ध न कराए गए तो स्कूल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूलों पर एक नजर
प्रधान शिक्षक व सहाय शिक्षक विहीन प्राथमिक स्कूल
सिविल लाइन प्रथम, सिविल लाइन द्वितीय, कलक्टरगंज, तालिब सरायं, कन्या प्राथमिक विद्यालय स्कूल कलक्टरगंज, जवाहरखेड़ा, पीडीनगर, रामनगर, सिंगरौसी, इब्राहिमाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्रथामिक स्कूल गलगलहा में एक सहायक शिक्षक, स्कूल शेखपुर एक प्रधान शिक्षक, सिंगरोसी एक सहायक शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed