फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teachers on the action

आठ टीचरों सहित शिक्षामित्र को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 19 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 19 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers on the action
उन्नाव। समय से पहले विद्यालय बंद करने तथा विद्यालय न खोले जाने पर बीएसए ने सफीपुर विकासखंड के गांव भैसौरा व गौरी परिषदीय विद्यालयों एक शिक्षामित्र सहित दस टीचरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन


बांगरमऊ तहसील दिवस से लौटते समय बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह को सफीपुर तहसील के गांव गौरी में संचालित परिषदीय विद्यालयों के टीचर शाम 3.40 पर सड़क पर दिखे। सड़क किनारे खड़े टीचरों को देखकर बीएसए ने अपनी गाड़ी रोक दी। यहां उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीचर रंजना श्रीवास्तव, कंबर अली खां व प्राथमिक विद्यालय की टीचर आरती सोलंकी, राना इशहाक से विद्यालय के समय सड़क पर खड़े होने की जानकारी ली।
विज्ञापन


टीचरों  ने बताया कि वह अभी विद्यालय बंद कर घर जाने के लिए सड़क पर आए हैं। इस पर बीएसए ने टीचरों का नाम डायरी में नोट कर लिया। उसके बाद वह इसी विकासखंड के भैसौरा गांव पहुंचे। यहां संचालित परिषदीय विद्यालय बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जूनियर विद्यालय में तैनात टीचर रामकुमार वर्मा, गीता श्रीवास्तव, रामआसरे वर्मा व प्राथमिक विद्यालय में तैनात टीचर रमाकांत, रेखा गुप्ता व शिक्षामित्र अवनीश गौड़ विद्यालय से नदारद थे। बीएसए ने सभी टीचरों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई होगी। विद्यालय समय से बंद करने के आदेश के भी इन टीचरों ने पहले विद्यालय बंद कर दिया था। जिन टीचरों ने विद्यालय खोला ही नहीं उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed