फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher's death due to train injuries

शिक्षिका की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher's death due to train injuries
जीआरपी थाने पर मौजूद मृतका उपासना बाजपेई के परिजन व रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
माडल रेलवे स्टेशन पर कासगंज पैसेंजर ट्रेन में बहन को बैठाकर लौट रही शिक्षिका की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया। थाने पहुंचे मृतका के घर वालों ने इत्फाकिया घटना होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में करीब आठ साल से किराए के मकान में उपासना बाजपेई (32) पत्नी शोभित बाजपेई आठ वर्षीय बेटी आस्था के साथ रह रही थी। वह कृष्णानगर स्थित पैट्रियाट इंटर कालेज में शिक्षण कार्य कर बेटी की परवरिश कर रही थीं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उपासना, अपनी कायमगंज जिला निवासी छोटी बहन रचना को रेलवे स्टेशन पर कासंगज पैसेंजर ट्रेन में बैठाने आई थीं। ट्रेन जाने के करीब पांच मिनट बाद उपासना का शव प्लेटफार्म नंबर तीन के रेलवे ट्रैक पर मिला। शव मिलते ही हड़कंप मच गया। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके गौतम ने शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त के प्रयास किए।
विज्ञापन


महिला के पास मिले मोबाइल नंबर पर आ रही काल पर सिपाही ने कॉल बैक किया। तो बहन रचना से बात हुई। बहन की मौत होने की जानकारी पर रचना अनवरगंज स्टेशन से लौट आई। साथ ही घरवालों को सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके गौतम ने बताया कि मृतका के घर वालों की तहरीर पर हासदे का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ही घर में ब्याही थी दो बहनें
मृतका व उसकी बड़ी बहन प्रीती बाजपेई की शादी एक ही घर में हुई है। प्रीती के पति रत्नेश कुमार बाजपेई आर्मी में सैनिक पद पर हैं। बहन की मौत की खबर पाकर स्टेशन पहुंची प्रीती का रो रो कर बुरा हाल था। मृतका के ससुर सूर्यकांत बाजपेई ने बताया कि उपासना व प्रीती दोनों सगी बहने हैं। प्रीती की बड़े बेटे रत्नेश व छोटे बेटे शोभित के साथ उपासना की शादी हुई थी। उपासना का शोभित व परिवार से अलग रहने के सवाल पर सूर्यकांत चुप्पी साध गए।  


आठ सालों से पति से रह रही थी अलग
कायमगंज के नरसिंहपुर निवासी उपासना बाजपेई (32) की शादी जून 2009 में माखी थानाक्षेत्र के कोरारी खुर्द निवासी सूर्यकांत बाजपेई के छोटे पुत्र शोभित बाजपेई के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव होने के चलते मृतका करीब आठ वर्षों से शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में किराए के मकान में बेटी आस्था (8) के साथ रह रही थी। जीआरपी में मौजूद मृतका की छोटी बहन रचना ने बताया कि जीजा (शोभित) व दीदी के बीच लंबे समय से मन मुटाव चल रहा था। जिससे वह बेटी के साथ अकेले रहती थी। बताया कि पिछले वर्ष दीपावली के दिन जीजा व दीदी के बीच काफी झगड़ा हुआ था। दीदी की शिकायत पर परिजनों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed