{"_id":"91e2772f62cd7203628ce88a2ff9b813","slug":"task-force-team-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स की टीम ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स की टीम ने किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ और फतेहपुर चौरासी ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया तो वहां पर मेन्यू के अनुसार एमडीएम तो मिला लेकिन एगमार्क मसालों का प्रयोग नहीं हो रहा था। इतना नहीं एक विद्यालय में गंदगी भी मिली। जिसकी रिपोर्ट टीम ने बीएसए को देने के साथ ही शासन को भेजने की बात कही।
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की टीम मीरा पाल, डायट प्राचार्या हरदोई के नेतृत्व में बांगरमऊ के आलमपुर रेतवा प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां मेन्यू के अनुसार तहरी तो बनी थी लेकिन उसको बनाने में एग्मार्क मसालों का प्रयोग नहीं किया गया था। यही हाल उच्च प्राथमिक विद्यालय व कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नसिरापुर द्वितीय का रहा। यहां भी एग्मार्क मसालों का प्रयोग खाने में नहीं पाया गया। टीम के पदाधिकारियों ने तहरी खाकर देखा तो उसमें भी कोई स्वाद नहीं पाया।
यहां उन्होंने प्रधान टीचर माया शुक्ला को एग्मार्क मसालों का प्रयोग करने की हिदायत दी। इसी विकासखंड के डंडिया सुनौरा में बाउंड्री न होने के कारण ग्राउंड में गंदगी पड़ी मिली। प्रधान टीचर से बांउड्री न होने का कारण पूछा तो पता चला कि विभाग को बाउंड्री बनवाने के लिए लिखित में दिया जा चुका है लेकिन बजट के अभाव में बाउंड्री नहीं बनवाई गई।
विज्ञापन
टीम ने परिषदीय विद्यालय भिखारीपुर रूरल, उत्मानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नसिरापुर सेकेंड, प्राथमिक विद्यालय नसिरापुर सेकेंड व जूनियर विद्यालय प्रथम का निरीक्षण किया। बाद में टीम फतेहुपर चौरासी विकासखंड के हफीजाबाद परिषदीय विद्यालय देखे यहां सब ठीक पाया।
निरीक्षण के बाद टीम बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां बीईओ मुख्यालय व एमडीएम प्रभारी के साथ बैठक की। टास्क फोर्स टीम प्रभारी व डायट प्राचार्या हरदोई डॉ. मीरा पाल ने बताया कि शासन से चेकिंग करने के निर्देश मिले हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। टीम में डायट प्रवक्ता प्रेमलता वर्मा व सहायक लिपिक अखिलेश कुमार शामिल रहे।