{"_id":"5e2f35868ebc3e4b22073d6e","slug":"tappebaji-unnao-news-knp54088855","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से तीन लाख की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से तीन लाख की टप्पेबाजी
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अप्रवासी भारतीय की पत्नी समेत दो महिलाओं को पति और बच्चों की मौत से डराकर ठगों ने करीब तीन लाख के आभूषण ले लिए और फरार हो गए। दोनों महिलाएं खेत में घास लेने गईं थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
थानाक्षेत्र के बंदाखेड़ा के मजरा पुरानीबाजार निवासी रमाकांती पत्नी लल्लू और गांव निवासी भगवानदेई पत्नी स्व. नरायन गांव से करीब एक किमी दूर खेत में घास काट रही थी। रमाकांती ने बताया कि उसके पति कुवैत में मजदूरी करते हैं। वहीं भगवानदेई का बेटा मुंबई में रहता है। सोमवार को करीब दो बजे एक बाइक सवार ने भक्खाखेड़ा गांव पूछकर रमाकांती व भगवानदेई से संपर्क बढ़ाया। इसी बीच दूसरा साथी बाइक से आया और पहले वाले को गुरु बाबा कहकर संबोधित किया। इसके बाद दोनों ठगों ने महिलाओं को बताया कि उनके पति व बच्चों पर मौत का साया मंडरा रहा है। इसके बाद अन्य बातों से महिलाओं को भयभीत कर दिया। फिर विश्वास जताने के लिए टप्पेबाजों ने अपने पास से बीस हजार रुपये महिलाओं को दे दिए। इसके बाद महिलाओं से घर में रखे आभूषण लाने को कहा। ठगों के झांसे में आकर रमाकांती ने करीब दो लाख की ज्वैलरी, जिसमें झुमकी, चेन, पायल, टप्स और ढाई हजार रुपये नगद और भगवानदेई ने कमर पेटी, पायल, एक जोड़ी और मांग बेदी सहित करीब एक लाख का सामान घर से लाकर उन्हें सौंप दिया। फिर दोनों से वहां पर पिलुआ बाबा मंदिर की परिक्रमा करने के लिए कहा। जैसे ही महिलाएं परिक्रमा करने लगीं तभी दोनों ठग फरार हो गए। महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक का रंग सांवला और दूसरा गोरा इकहरे बदन का है। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने जांच की। माखी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।