फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Supporters of the two candidates clashed during campaigning

प्रचार के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Supporters of the two candidates clashed during campaigning
प्र‌तीकात्मक - फोटो : amar ujala

चुनाव प्रचार के दौरान दो दलों के  प्रत्याशी व उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। मामला गंभीर होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों को अलग किया। शाम को भाजपा प्रत्याशी ने बसपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर अभद्रता करने व बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुरवा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने सोमवार को मवई से बिछिया तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया था। यह रैली मवई से चलकर मौरावां पहुंची। यहां पर काफी संख्या में बाइक सवार लोग रैली में शामिल हो गए। जिससे रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इसी बीच यहीं पर सामने से भाजपा प्रत्याशी उत्तमचंद्र उर्फ राकेश लोधी अपने समर्थकों के साथ आ रहे थे। शेरबाग के पास दोनों का आमना-सामना हो गया। इसी बीच दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नारेबाजी के बाद मामला और गंभीर होने लगा।
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर मौरावां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से लोगों को समझाया। उधर, शाम को राकेश लोधी ने मौरावां थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा उनकी गाड़ी रोकी गई और आगे व पीछे डीजे लगाकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। यही नहीं उन्होंने तहरीर में खुद को बंधक बनाए जाने की भी बात कही है। भाजपा प्रत्याशी ने बसपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की मांग की। वहीं बसपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह अपने रास्ते जा रहे थे। तभी भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी उनकी रैली के जाम में फं स गई थी। उनके किसी भी समर्थक ने अभद्र व्यवहार नहीं किया है। राजनैतिक द्वेषवश यह आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि बसपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन जांच में मारपीट व बंधक बनाने जैसे आरोप झूठे पाए गए। भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी जाम में फंसी थी और उनके साथ गनर भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed