फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Strictness on overloaded vehicles, challan of 10, five sej

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 10 का चालान, पांच सीज

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Strictness on overloaded vehicles, challan of 10, five sej
ओवरलोड वाहन को सीज करते अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बुधवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रवर्तन और खनन निरीक्षक ने पुलिस टीम की मदद से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। सड़कर घेरकर खड़े 10 वाहनों का चालान किया, जबकि ओवरलोड पांच ट्रकों को सीज कर जुर्माना लगाया। अभियान की जानकारी पर तीन किमी पहले चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह व खनन निरीक्षक अमित रंजन की संयुक्त टीम बुधवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा पहुंची।
विज्ञापन

लगभग आधा घंटा तक अधिकारियों ने ओवरलोड और सड़क घेरकर खड़े होने वाले वाहनों की जांच की। सड़क घेरकर खड़े दो ट्रकों का चालान किया गया। इसके बाद टीम चेकिंग करते हुए जाजमऊ तक पहुंची। गहरा के पास सड़क घेरकर खड़े नौ ट्रकों का चालान किया, जबकि पांच ट्रक और डंपर ओवरलोड मिले। सभी को एआरटीओ ने सीज कर दिया। खनन निरीक्षक और एआरटीओ ने ओवरलोड ट्रकों पर छह लाख का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed