फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stirring due to sparking of wires while the bus is passing

बस गुजरने के दौरान तारों में स्पार्किंग से हड़कंप

Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stirring due to sparking of wires while the bus is passing
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चकलवंशी स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने शुक्रवार सुबह तारों में स्पार्किंग होने से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान वहां से मिनी बस गुजरी। गनीमत रही कि बस गुजरने के बाद तार टूटे और यात्री बाल-बाल बच गए। आसपास से गुजर रहे वाहन जहां के तहां रुक गए। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऐरा भदियार विद्युत उपकेंद्र से कस्बा चकलवंशी में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे आर्यावर्त बैंक के सामने तारों में स्पार्किंग होने लगी। बैंक के बाहर मौजूद उपभोक्ता करंट के डर से इधर उधर भागने लगे। इस बीच परियर से उन्नाव जा रही सवारियों से भरी मिनी बस उधर से गुजरी। बस गुजरते ही तार जलकर बैंक के गेट के पास टूट गए। लोगों ने विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। करीब आधे घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। जेई ने बताया फाल्ट के कारण तारों में स्पार्किंग हुई थी। तारों को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed