{"_id":"c4af04aca944fee101aad67ceac5bae6","slug":"stations-of-the-circle-of-co-crime-review-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने की सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने की सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। क्षेत्राधिकारी ने पुरवा सर्किल के चारों थानों की अपराध समीक्षा की। सीओ आरपी सिंह यादव ने बुधवार की रात कोतवाली पहुंचकर मौरावां, असोहा, सोहरामऊ आदि थानों में लंबित विवेचनाएं, प्रार्थना पत्र, वारंट, वांछित अपराधी, बिना जमानती वारंट, जांच प्रार्थना पत्र, एनसीआर, महिला उत्पीड़न सहित अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
सीओ को पुरवा में 68, मौरावां में 45, असोहा में 16 और सोहरामऊ थाने में 13 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर मातहतों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी, एसओ मौरावां बृजमोहन, एसओ असोहा विनोद यादव और सोहरामऊ एसओ अनूप सिंह, उपनिरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन