फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   State highway will be built Sohramau-Purva-Patan road

स्टेट हाईवे बनेगा सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग

Sat, 01 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
State highway will be built Sohramau-Purva-Patan road
मौजूदा समय में सोहरामऊ-पुरवा मार्ग की यह है हालत। - फोटो : UNNAO
पुरवा (उन्नाव)। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही लखनऊ और फतेहपुर का सफर आसान होने की उम्मीद जगी है। विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग को स्टेट हाइवे के रूप में विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। अधिकारी इसी माह के शुरुआत में ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में लखनऊ से सोहरामऊ वाया पुरवा पाटन मार्ग सिंगल मार्ग है। पिछले कई सालों से मरम्मत न होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। एक लेन मार्ग होने से इससे सामान्य वाहनों का ही आवागमन होता है। विधानसभा अध्यक्ष व भगवंतनगर विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग को टू लेन बनाने के लिए पत्र शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए लोकनिर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा था। विभाग ने सोहरामऊ से वाया पुरवा-पाटन मार्ग को फतेहपुर के दूधी कगार से जोड़ने के लिए 9.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया स्टेट हाईवे के रूप में मार्ग को विकसित करने के लिए इसे टू लेन किया जाएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर करीब 7 मीटर की जाएगी। पहले चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसके जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

75.70 किमी लंबा है मार्ग
सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग करीब 75.70 किमी लंबा है। इसमें पुरवा-मिर्रीकला सोहरामऊ मार्ग 21.50 किमी, पुरवा-पाटन मार्ग 17.80 किमी, पाटन-धानीखेड़ा मार्ग 18 किमी, विक्रमपुर-ऊंचगांव मार्ग 5 किमी, भगवंतनगर-बक्सर मार्ग 4.90 किमी, गंगा पांडु सेतु पहुंच मार्ग 2.70 किमी, पांडु सेतु से दूधी कगार (फतेहपुर) मार्ग 5.80 किमी को शामिल किया गया है। इस मार्ग पर पुरवा तहसील, ब्लाक व मुख्य बाजार स्थित है। जिस कारण यह मार्ग व्यापारिक रूप से भी अतिमहत्वपूर्ण है। इसके बनने के बाद फ तेहपुर व प्रयागराज जाने की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed