{"_id":"61e6a6da94074167fd11edd6","slug":"sports-unnao-news-knp675903326","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चाल में मिलन को मिला रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल चाल में मिलन को मिला रजत
विज्ञापन
मिलन वर्मा। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुजफ्फर नगर जिले में हुई दो दिवसीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिलन वर्मा ने दस हजार मीटर पैदल चाल तय समय में पूरी कर रजत पदक हासिल किया है। इसके पहले भी वह कई अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना नाम रोशन कर चुकी हैं।
मुजफ्फर नगर में 7 व 8 जनवरी को यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई थी। इसमें जिले से सुमेरपर ब्लॉक के गांव नरीखेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय मिलन वर्मा ने दस हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में भाग लिया। एक घंटा तीन मिनट में मिलन ने दस हजार मीटर पैदल चाल का लक्ष्य पूरा कर शानदार प्रदर्शन किया। इस पर उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। मिलन ने बताया कि पिता राजेंद्र कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां उर्मिला देवी गृहणी हैं। वह तीन भाई व बहनों में सबसे छोटी है।
जिले स्तर पर होने वाली दौड़ प्रतियोगिताओं में भी उसने अपना स्थान बनाया। इसके पहले दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 5000 व 10000 मीटर पैदल चाल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल कर चुकी है। वह सैफई स्पोर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षण ले रही हैं। एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए वह दिनरात पसीना बहा रही हैं।