{"_id":"61e57cb9177ee10ce06ef208","slug":"sports-unnao-news-knp6757883170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांडेकर अकादमी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांडेकर अकादमी फाइनल में
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में लाइफ केयर क्लब लखनऊ की टीम को 24 रन से हराकर खांडेकर अकादमी की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आरबी श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच से पहले जिला क्रीडा अधिकारी अनीता कनौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। खांडेकर अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। खांडेकर टीम के खिलाड़ी इरफान अली ने 53 गेंद पर 74 रन और राहुल सिंह ने 16 रन बनाए । लाइफ केयर की तरफ से अलमाश शौकत और क्षितिज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइफ केयर क्लब लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 111 रन ही बना सकी।
लाइफ केयर क्लब के यश अरोड़ा ने 51 रन और रितेश राय ने 24 रन बनाए। खांडेकर अकादमी की तरफ से इरफान अली ने तीन और सुनील त्रिपाठी ने दो विकेट चटकाए। शानदार 74 रन बनाने वाले इरफान अली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शंकर श्रीवास्तव और सिद्धार्थ सिंह अंपायर रहे। मोहम्मद गाजी, आकाश सविता, सैफ अहसन, साहिल सलीम, सलमान शफीक, लक्ष्य निगम, नवीन सिन्हा, प्रदीप श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, सचिन निगम मौजूद रहे।