फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports competition athletes

एथलेटिक्स में धावकों ने मनवाया लोहा

Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
sports competition athletes
उद्घघाटन करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शांति के दूत कबूतर व गुब्बारे भी उड़ाए। साथ ही मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके पूर्व डीएम ने कहा कि अध्ययन कार्य के साथ खेलों का महत्व है। इससे व्यक्ति का का सर्वांगीण विकास होता है। नेट के खेलों के अलावा शारीरिक खेलों पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्य को दिन में एक बार पसीना अवश्य निकलना चाहिए। इससे रोगों से भी बचाव होता है।
60 मीटर सब जूनियर बालक दौड़ में अजीत व काजल प्रथम
प्रथम सत्र में 60 मीटर सब जूनियर बालक दौड़ में अजीत कुमार बक्सर जोन प्रथम, अनिकेत कुमार सफीपुर जोन द्वितीय व प्रदीप कुमार नवाबगंज जोन तीसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं में काजल बक्सर जोन प्रथम, अर्चना सफीपुर जोन द्वितीय व निधि पटेल उन्नाव देहात जोन तीसरे स्थान पर रहा। 80 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में योनी बक्सर प्रथम, प्रीती उन्नाव ग्रामीण द्वितीय व कोमल नवाबगंज तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालकों में रवि कुमार उन्नाव ग्रामीण प्रथम, अभिषेक पटेल बक्स जोन व सूरज रावत नवाबगंज जोन दूसरे व  अनुराग उन्नाव ग्रामीण तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

80 मीटर सीनियर वर्ग में अंकित व शिवानी अव्वल
80 मीटर सीनियर वर्ग बालकों में अंकित कुमार उन्नाव ग्रामीण प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार सफीपुर द्वितीय, राजपूत नवाबगंज जोन तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार सीनियर बालिकाओं में शिवानी साहू बक्सर प्रथम, स्वाती उन्नाव ग्रामीण द्वितीय, स्वाती रावत उन्नाव शहर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल जंप सीनियर बालकों में मयंक व मंजुला प्रथम
दूसरे सत्र में ट्रिपल जंप सीनियर बालकों में मयंक यादव बक्सर प्रथम, हर्ष कुमार नवाबगंज द्वितीय व श्रीकांत बीघापुर तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में मंजुला बक्सर प्रथम, ममता उन्नाव शहर द्वितीय अंजू बक्सर जोन तीसरे स्थान पर रहीं।
40 मीटर सीनियर बालकों की दौड़ में अशोक व हर्ष प्रथम
40 मीटर सीनियर बालकों की दौड़ में अशोक व हर्ष कमार नवाबगंज प्रथम व द्वितीय रहे संदीप व मोहित बक्सर जोन तृतीय रहे। बालिकाओं में शिवानी शाहू, रिचा गौतम दोनों बक्सर जोन प्रथम व द्वितीय रहे। कुसुमा गौतम सफीपुर जोन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में धर्मेद्र दीपू बक्सर प्रथम, द्वितीय व जितेंद्र उन्नाव ग्रामीण तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में दिव्या जूनियर वर्ग में बालकों में सूरज बक्सर प्रथम, दीपक वर्मा परिहरि सफीपुर द्वितीय, अमन कुमार बक्सर तीसरे स्थान पर रहे।
बालिकाओं ने मनवाया लोहा
बालिकाओं में अंजली बक्सर प्रथमए मंजू बक्सर द्वितीय ए उमा देवी उन्नाव शहर तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में सीनियर वर्ग बालको में सुरेंद्र कुमार नवाबगंज प्रथम, दीपक उन्नाव ग्रामीण द्वितीय व अंशू बक्सर ने तीसरा स्थान पाया। इस प्रकार पचास मीटर पैदल चाल व चालीस मीटर बालिकाओं की दौड़ रही। डीआईओएस राकेश कुमार, संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य के बी श्रीवास्तव सह संयोजक अजब सिंह यादव प्रधानाचार्य व डास़ंजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में रहा अव्यवस्था का आलम
 उन्नाव। प्रतियोगिता में 80 मीटर दौड़ में एक छात्र दौड़ते हुए अचानक गिर पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम न होने से जीआईसी के टीचर बजरंग लाल ने खुद उसका उपचार किया। दौड़ते समय एक छात्रा भी गिर पड़ी। प्रतियोगिता से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल को रणविजय सिंह, देवेंद्र शर्मा, प्रमेंद्र सिंह, प्रमिला भारतीय, मंगला यादव, सतेंद्र सिंह शामिल रहे। लेखा में यूपी तिवारी, राजेश मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, हिमांशू तिवारी, डाद़लीप भदौरिया, कृपा शंकर तिवारी आदि रहे। प्रधानाचार्य डाप़ंकज शुक्ला, डाऱूणेश मिश्रा, अरूण देव द्विवेदी व  ओपी अवस्थी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed