फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sport

क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बिछिया टीम सम्मानित

Wed, 22 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
sport
उन्नाव। बीएसए कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ऑल ओवर चैंपियन रही बिछिया टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर बीएसए व अन्य अधिकारियों ने हौसला बढ़ाया। वहीं अलग-अलग खेलों में विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की 9 व 10 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई थी। इसमें नवाबगंज टीम के शिक्षक पूरे खेल हुए बिना ही अपने ब्लॉक को ओवर ऑल चैंपियन बताते हुए ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। इसको लेकर विवाद की स्थिति देख बीएसए ने सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। बाद में खेल पूरे होने के बाद 158 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप बिछिया ब्लॉक के खिलाड़ियों के नाम हुई थी। मंगलवार को बीएसए जय सिंह ने कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शील्ड खिलाड़ियों को सौंप उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ मुख्यालय अजीत निगम, बिछिया सुरेंद्र कुमार मौर्य, नवाबगंज बीईओ राकेश कुमार, सिकंदरपुर कर्ण की मधुलिका बाजपेई, अनुदीप श्रीवास्त, निशा सिंह तोमर, रईसुल इस्लाम गौहर, हरिओम सिंह, कपिल शुक्ला, डॉ. रचना सिंह, योगेश कुमार, चेतन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, समूहगान, विशेष व्यायाम प्रदर्शन, योगा व एकांकी के साथ व्यक्तिगत चैंपियन में प्राथमिक स्तर बालक की 50 मीटर दौड़ में संदीप सुमेरपुर, 100 मीटर, लंबी कूद में बिछिया ब्लॉक की दिव्यांशी, 400 मीटर, 100 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद में हसनगंज की रचना मौर्या को सम्मानित किया गया। जूनियर स्तर बालक की 200 व 400 मीटर दौड़ में हसनगंज के आशीष, ऊंची कूद व लंबी कूद में नवाबगंज के सुरेंद्र, जूनियर बलिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सिकंदरपुर कर्ण की राधा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed