{"_id":"61c22922218d7708837aadfa","slug":"sport-unnao-news-knp670934143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीए रेड ने ब्लू टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीए रेड ने ब्लू टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 25 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले मैच में डीसीए रेड टीम ने ब्लू टीम को 53 रनों से हराकर जीत अपने नाम की।
पहले दिन के मैच में डीसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए रेड टीम ने 35 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसमें प्रांजुल के शानदार शतक 101 रन व देवर्षी ने 61 रन की शानदार पारी खेली। ब्लू टीम की ओर से आशुतोष, अर्पित व सत्यपाल ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू की पूरी टीम 32.1 ओवर्स 204 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसमें अमित कुमार ने 49 रन, केशव ने 39 व यश ने 26 रन का योगदान दिया। डीसीए रेड टीम की ओर से देवर्षि कुशवाहा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पहुंची जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल ही हमारे अंदर हारने के बाद जीतने की सोच पैदा करता है। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान राजेंद्रनाथ, मंसूर खान सहित डीसीए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।