फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP leader Suresh Thakur similar in appearance to Chief Minister Yogi dies of heart attack

UP: CM योगी जैसा पहनावा पहनने वाले सपा नेता सुरेश ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत, 13 दिन पहले हुई थी मारपीट

Sat, 12 Aug 2023 09:28 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (उन्नाव) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 09:28 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीब भगवाधारी सुरेश की मौत पर की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पत्नी सरिता वर्मा व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
SP leader Suresh Thakur similar in appearance to Chief Minister Yogi dies of heart attack
सपा नेता सुरेश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के नजदीकी और पार्टी के प्रचारक की गुरुवार देर शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने 13 दिन पहले गांव के ही दो युवकों से हुई मारपीट में चोटें आने से मौत का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्रदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। सपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना दी और पूर्व मुख्यमंत्री से फोन पर बात कराई।

विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव चौपई निवासी सुरेश ठाकुर (45) की गुरुवार शाम करीब छह बजे अचानक हालत बिगड़ गई थी। परिवार के सदस्यों ने लखनऊ में रहने वाली पत्नी सरिता को सूचना दी और नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। पत्नी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर जिले में उद्योग निदेशालय में अपर सांख्यकी अधिकारी के पद पर तैनात मृतक की पत्नी सरिता ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को उनके पति सुरेश ठाकुर, गांव में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर निर्माण करा रहे मेट रमन और उसके भाई उमेश ने मारपीट की थी।

विज्ञापन

घटना की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए चालान भी किया था। आरोप लगाया कि मारपीट में आई अंदरूनी चोटों के कारण ही उनके पति की मौत हुई है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।

मृतक के बेटे सम्राट व अन्य परिजनों का बुरा हाल है। मालूम हो कि मृतक सुरेश ठाकुर भगवा कपड़े पहनते थे। उनकी शक्ल-सूरत, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी मिलती जुलती थी। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफी करीबी थे और सपा के लिए चुनाव प्रचार भी करते थे।

सोहरामऊ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को हुई मारपीट की घटना में तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। अगर चोट होती तो परिजन उसका इलाज कराते।

मृतक की पत्नी की पूर्व मुख्यमंत्री से कराई फोन पर बात
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीब भगवाधारी सुरेश की मौत पर की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पत्नी सरिता वर्मा व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर पत्नी की बात कराई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ है। कहा कि सुरेश योद्धा का पार्टी में किया हुआ योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
सोहरामऊ एसओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक सुरेश ठाकुर की पत्नी सरिता की तहरीर पर 28 जुलाई को सुरेश के साथ मारपीट करने वाले रमन और उसके भाई उमेश सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
मृतक की पत्नी से सरिता से फोन पर बात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सुरेश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि सपा प्रचारक के रूप से अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट पीटकर हत्या की घटना हृदयविदारक है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed