{"_id":"5b030b4d4f1c1bdb408b6ef9","slug":"smoke-in-alchemy-maryam-safabi-and-farhat-khajur-bazaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमिया, मरियम, सफाबी व फरहत खजूर की बाजार में धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमिया, मरियम, सफाबी व फरहत खजूर की बाजार में धूम
unnao
Updated Mon, 21 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के बड़ा चौराहा स्थित दुकान पर रखे विशेष किस्म के खजूर।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। माह-ए-रमजान में खाद्य समाग्री में खजूर रोजेदारों की पहली पसंद बने हैं। वहीं खजूर से इफ्तार करना सुन्नत है। जिससे दुकानदारों ने बाजार में विशेष किस्म के खजूर के स्टाल लगाए हैं। ईरान देश का कीमिया, मरियम, फरिहत खजूर बाजार में छाया पड़ा है। वहीं सऊदी अरब का कलमी खजूर भी पीछे नहीं है।
सूर्य की तपिश व भीषण उमस माह-ए-रमजान में रोजेदारों की आस्था के सामने फीकी पड़ रही है। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करने वाले रोजेदार शाम इफ्तार के समय रोजा खोलने में खजूर का खासतौर पर प्रयोग कर रहे हैं। वहीं चिकित्सक भी बेहतर स्वास्थ के लिहाज से रोजेदारों को खाने में अधिक से अधिक खजूर के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। इस बीच बाजार में खजूर की मांग बढ़ने पर दुकानदारों ने विशेष किस्म के खजूरों के स्टाल सजा दिए हैं। शहर के धवन रोड व बड़ा चौराहा बाजार में 70 रुपये से 1200 रुपये प्रतिकिलो कीमत के खजूर उपलब्ध हैं। रोजेदारों में खासतौर पर ईरान देश का कीमिया, मरियम, सफाबी व फरहत खजूर पहली पसंद बना है। इसके अलावा सऊदी अरब के कलमी खजूर का स्वाद भी लोगों को खूब भा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा खजूर पर अबकी बार सात फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का दर्द झेलना पड़ रहा है। दुकानदार अंकित अरोरा, राजेश, पुष्पेंद्र, शिवम, राजबहादुर ने खजूर की बढ़ी मांग पर अच्छे व्यापार की उम्मीद जताई है। साथ ही हर तरह के खजूर उपलब्ध होने की बात कही।
-------
बाजार में उपलब्ध खजूर की वैरायटी
खजूर की वैरायटी रुपया प्रति किलोग्राम
कीमिया 180 से 300
सफाबी 550 से 600
फरहत 260 से 300
मरियम 250 से 320
ईरानी 100 से 110
देशी 80 से 100
कलमी 700 से 800
मबरून 1100 से 1200