फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Smart four slum settlements will

स्मार्ट होंगी चार स्लम बस्तियां

Wed, 09 Nov 2016 12:22 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 09 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Smart four slum settlements will
-शहर के मोहल्ला राजेपुर स्थित मलिन बस्तियों में ऐसी सड़कोें से निकलने को मजबूर हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
 शहर की चार मुख्य मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन बस्तियों में रहने वालों को नाली व रोड की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नगर पालिका उन्नाव ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच व आठ की चार मलिन बस्तियों में मलिन बस्ती सुधार योजना के अंतर्गत 30 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


 नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या पांच व आठ में मुख्य रूप से चार मलिन बस्तियां बदहाल हैं। यहां नाली व रोड जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते  नगर पालिका उन्नाव ने राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि से मलिन बस्ती सुधार योजना के अंतर्गत 30.09 लाख से विकास कराने का फै सला लिया है। वार्ड संख्या-पांच के मोहल्ला वाजिदपुर में 8.71 लाख, वार्ड संख्या-पांच के मोहल्ला राजेपुर में 1.27 लाख, वार्ड संख्या-पांच के मोहल्ला राजेपुर मनोहर नगर में 5.22 लाख व वार्ड संख्या-आठ के मोहल्ला इब्राहिमाबाद में 14.88 लाख रुपये से नाली, खड़ंजा सहित पुलिया आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी राहत
चार मलिन बस्तियों में विकास से यहां रहने वाले करीब 20 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। इससे इनमें खुशी है।

जल्द शुरू होगा काम
मलिन बस्ती सुधार योजना के तहत राज्य वित्त आयोग से मिले 30.09 लाख रुपये से चार बस्तियों में विकास कार्य होने हैं। बस्तियां चिन्हित कर ली गई हैं। जल्द ही ठेकेदारों को जिम्मेदारी दे दी जाएगी। एक माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   उमेश कुमार मिश्र,  ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed