{"_id":"f1e76ce1e6deaf36197801dd23200624","slug":"slip-student-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। रनथ्रू ट्रेन से उतरने के चक्कर में पैर फिसलने से एक छात्रा पहिए के नीचे चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विजय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री नैन्सी सिंह उर्फ तृप्ती कानपुर में बैंक की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। वह गुरुवार को कोचिंग पढ़ने के बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आ रही थी। उन्नाव स्टेशन पर ट्रेन को न रुकते देख नैंसी घबरा गई और चलती ट्रेन से ही उतरने का प्रयास करने लगी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पहिए के नीचे आ गई।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई और इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। मृतका के पास मिले मोबाइल से इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी होने पर मां व मामा जीआरपी थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन