{"_id":"61d1f91f22d35e3a1f01c48f","slug":"slaughter-house-engineer-kidnapped-unnao-news-knp673169069","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉटर हाउस के इंजीनियर का तमंचा लगा अपहरण, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉटर हाउस के इंजीनियर का तमंचा लगा अपहरण, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्लाटर हाउस के इलेक्ट्रिक इंजीनियर को तमंचा लगाकर कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया। आरोपियों में दो छात्र हैं। इंजीनियर के खाते से 1.25 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने बिछिया गांव के पास से कार व तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर इंजीनियर को सकुशल छुड़ा लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान के मूल निवासी राजेंद्र दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एओवी स्लाटर हाउस में इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह स्लाटर हाउस से पैदल पास ही कमरे पर जा रहा था। गेट नंबर पांच पर घात लगाए कार सवारों इंजीनियर को अगवा कर लिया। अपहर्ताओं ने इंजीनियर का फोन छीनकर उसके गूगल अकाउंट से रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। फैक्टरी के स्टाफ ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।
अजगैन व सदर कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी तीन को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक बीबीए व दूसरा स्नातक का छात्र है। दोनों लखनऊ में पढ़ते हैं। तीसरा आरोपी मौरावां का रहने वाला है। चौथा नाबालिग आरोपी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया है कि वह इंजीनियर से लूटपाट करने के लिए 2 दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे। आरोपियों से थाना दही में पूछताछ की जा रही है। सीओ और एएसपी भी पहुंचे है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना सही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।