{"_id":"6727b5f511930751460715be","slug":"sisters-are-helpless-on-bhai-dooj-couldnt-find-space-on-roadways-unnao-news-c-221-1-uno1004-122085-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाई दूज पर बहनें बे-बस, रोडवेज में नही मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाई दूज पर बहनें बे-बस, रोडवेज में नही मिली जगह
विज्ञापन
उन्नाव। भाई दूज के पर्व और दिवाली की छुट्टियां रविवार से खत्म होने के कारण नौकरी-पेशा लोगों ने दोपहर बाद दूसरे प्रदेशों और जिलों को लौटना शुरू कर दिया। इससे यात्री वाहन कम पड़ गए। रोडवेज बसें खचाखच रहीं। घंटो इंतजार करके थके लोगों ने माल भाड़ा ढोने वाले वाहनों का सहारा लिया।
भाई दूज के पर्व के चलते लखनऊ बाईपास, गदनखेड़ा चौराहा, हरदोई रोड तिराहा के अलावा रोडवेज बस स्टेशन सुबह से ही भीड़ रही। दोपहर बाद लोगों सोमवार से अपने काम और नौकरी पर पहुंचने के लिए लौटना शुरू किया तो घंटों तक यात्री वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बाइपास तिराहा और चौराहा पर खड़े होकर लोग रोडवेज बस का इंतजार करते रहे।
लंबे इंतजार के बाद लोगों ने लोगों ने निजी वाहनों और माल वाहक वाहनों का सहारा लिया। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को मुंह मांगा किराया भी चुकाना पड़ा। वहीं परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से किए जा रहे अतिरिक्त बसें लगाने और बसों के फेरे बढ़ाने के दावों को भी पोल खुल गई। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कानपुर- लखनऊ रूट पर 25 बसों का संचालन किया गया था। शाम को यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों के छह फेरे बढ़ा दिए गए थे। बीघापुर, भगवंतनगर रूट पर दो, पुरवा दो सहित अन्य लोकल रूट पर भी फेरे बढ़ाए गए थे। वहीं चालक और परिचालकों को अतिरिक्त बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया गया था। - गिरीश चंद्र वर्मा, एआरएम