{"_id":"5f1346388ebc3e63c45c2805","slug":"silence-in-markets-due-to-weekly-closures-unnao-news-knp571966025","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी से बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी से बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के पहले दिन गांधी नगर तिराहे पर बैरियर ड्यूटी चेक करते डीएम।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए 55 घंटे की बंदी के पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर गांव तक के बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जगह, जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा। हालांकि बिना मास्क के घूमने निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
दूसरी बंदी में शनिवार को सरकारी संस्थान भी बंद रखे गए। बंदी होने के कारण नवीन सब्जी मंडी पर भी इसका असर रहा। मंडी में फुटकर दुकानदार नहीं आए। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बताया कि किसान रोज सब्जी लाता है और बेचता है। हरी सब्जी रोकी नहीं जा सकती है। बंदी होने के कारण सब्जी बेकार हो गई। जो किसान सब्जी लेकर आया वो यहीं छोड़ कर चला गया है। वहीं, शहर का मुख्य बड़ा चौराहा व सदर बाजार में सन्नाटा छाया रहा। सिर्फ पुलिस वाले ही नजर आ रहे थे।
उधर, डीएम रवींद्र कुमार ने शहर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गांधी नगर तिराहे पर उन्होंने जरूरतमंदों को मास्क बांटे। अचलगंज व अन्य स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पर कई लोगों से जुर्माना भी जमा कराया। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए व अनावश्यक घर से बाहर न निकले। गांधीनगर तिराहे पर सैनिटाइजेशन करने वाली गाड़ी को रुकवा कर संबंधित से पूरे जनपद में गलियों के अंदर भी सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अचलगंज में खुली पाई गई दुकानों के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अचलगंज में ही बिना मास्क लगाए घूम रहे व्यक्ति पर जिलाधिकारी ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी ने खुली पाई हुई दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आवास विकास स्थित बनाए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एएसपी विनोद कुमार पांडेय, एडीएम राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरवा में फ ार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मयंक वर्मा ने कोतवाली व सीएचसी में सैनिटाइजेशन कराया। मौरावां में भ्रमण के लिए निकले एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया को पहले दिन सभी दुकानें बंद मिलीं। चंदनगंज में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण देख नगर प्रशासन व पुलिस बल के साथ खड़े होकर हटवाया। इस दौरान ईओ सुरभि पांडेय सहित थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत भी भ्रमण कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम बंदी का हाल देखने हिलौली पहुंचे जहां सभी दुकानें बंद मिली। लउवा गांव पहुंचे जहां एक दो दुकानें खुली मिलने पर एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि दो दिन की बंदी का सभी दुकानदार पालन करें। बिना मास्क के घूम रहे लोगों के विरुद्ध 500 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए।