{"_id":"64c01a3e13f25a3cec018294","slug":"sick-youth-jumped-into-ganga-river-not-found-even-after-thirty-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1024-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: गंगा नदी में कूदा बीमार युवक, तीस घंटे बाद भी नहीं मिला, SDRF कर रही है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: गंगा नदी में कूदा बीमार युवक, तीस घंटे बाद भी नहीं मिला, SDRF कर रही है तलाश
Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि युवक के बड़े भाई विकास की सूचना पर एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले केे फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में गंगा नदी में कूदे बीमारी से परेशान युवक का तीस घंटे बाद भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ और थाना पुलिस दस किमी दायरे में तलाश कर चुकी हैं। नदी का बहाव तेज होने से उसका अबतक पता नहीं चला।
गांव भड़सर नौशाहरा निवासी सुभाष (21) पेट की बीमारी से परेशान होकर सोमवार को बड़े भाई व मां के साथ मां गंगे को प्रसाद चढ़ाने के बहाने सुबह नौ बजे के करीब गंगा पुल से कूद गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि युवक के बड़े भाई विकास की सूचना पर एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
गंगा में अधिक पानी होने से दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि स्टीमर व क्षेत्रीय गोताखोर के द्वारा दस किमी से अधिक क्षेत्र में तलाश की जा रही है। गंगा के किनारे जमुनिहाकच्छ, बंदी माता घाट आदि स्थानों पर भी खोज की जा रही है।